Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on May 29, 2013 - 09:00:05 AM


Title - सहरसा से अम्बाला तक विशेष ट्रेन शुरू
Posted by : puneetmafia on May 29, 2013 - 09:00:05 AM

सहरसा, जाप्र : ग्रीष्मावकाश के मद्देनजर यात्रियों की भीड़ पर काबू पाने के लिए रेलवे ने मंगलवार को सहरसा से अम्बाला तक विशेष ट्रेन प्रारंभ की। सहरसा से अम्बाला दस दिन व वापसी में लुधियाना से सहरसा के लिए दस दिनों तक ट्रेन का परिचालन होगा।
स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि यह विशेष ट्रेन (04563 अप) 28 मई, 01, 04, 08, 11,15,18,22, 25 और 29 जून को सहरसा से अंबाला के लिए रात 8.05 बजे खुलेगी। दूसरे दिन दूसरे दिन 23.30 बजे अंबाला पहुंचेगी। यही विशेष ट्रेन (04504 डाउन) लुधियाना से सहरसा के लिए 27 व 31 मई, 03, 07, 10, 14, 17, 20, 24, एवं 28 जून को दिन के 10.25 बजे खुलेगी, जो दूसरे दिन 16.10 में सहरसा पहुंचेगी। यह ट्रेन मानसी, खगड़िया, हसनपुर, रोसड़ा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गोरखपुर, सहारनपुर, मुरादाबाद स्टेशन पर रुकते हुए अम्बाला तक जाएगी। ट्रेन में 12 साधारण बोगी एवं दो एसएलआर बोगी होगी। इसमें मेल का किराया लागू होगा।