Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Mar 14, 2013 - 09:01:16 AM


Title - शेखपुरा में उग्र छात्रों का बवाल, रेलवे ट्रैक पर आगजनी
Posted by : puneetmafia on Mar 14, 2013 - 09:01:16 AM

जागरण प्रतिनिधि, शेखपुरा : मैट्रिक
परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं आने पर
मंगलवार को शेखपुरा में छात्रों ने जमकर
बवाल मचाया। आक्रोशित छात्रों ने
शेखपुरा पटेल चौक पर रेलवे क्रासिंग पर
आगजनी की। इसके पूर्व फरपर सड़क जाम
कर शेखपुरा-महुली मुख्य मार्ग
को भी घंटो बाधित किया। परीक्षा के
लिए केन्द्रों पर लाये जा रहे दर्जनों डेस्क
तथा बेंच को रास्ते में हीं रोककर फूंक
डाला। रेलवे ट्रैक पर आगजनी के कारण
करीब एक घंटे तक क्यिूल-गया रेलखंड पर
ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। छात्र
स्थापना स्वीकृत उच्च विद्यालय
सोहदी तथा फरपर के थे। यह
हंगामा शेखपुरा रेलवे स्टेशन से करीब
आधा कि.मी. पहले हुआ। बताते चले
कि आधा दर्जन स्थापना स्वीकृत उच्च
विद्यालय के लगभग पांच हजार
विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड
नहीं पहुंचा। जब छात्र विद्यालय एडमिट
कार्ड लेने पहुंचे तो उन्हें भी एडमिट कार्ड
नहीं पहुंचने की जानकारी मिली जिसके
बाद वे उग्र हो गये और हंगामा करना शुरू
कर दिया। बाद में शेखपुरा के पुलिस
इंसपेक्टर कुंदन कुमार अपने आर्म्स गार्ड के
साथ घटनास्थल पर पहुंचकर
आगजनी तथा उपद्रव कर रहे
छात्रों को भगाया। पुलिस ने इस
कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार
भी किया है। पुलिस की सूचना पर फायर
ब्रिगेड ने आकर रेलवे ट्रैक पर
लगायी गयी आग को बुझाया। रेलवे ट्रैक
साफ कराने के लिए फिर
जीआरपी भी घटनास्थल पर पहुंची तथा ट्रैक साफ कराकर ट्रेनों का परिचालन
सामान्य कराया। छात्रों ने
बताया कि मैट्रिक परीक्षा का फार्म
भराने के बावजूद दोनों स्कूलों के एक
भी छात्र-छात्रा का एडमिट कार्ड
नहीं आया। यह जिला प्रशासन तथा स्कूल
प्रबंधनों द्वारा उनके भविष्य के साथ
खिलवाड़ है। छात्रों के इस बवाल के कारण
पटेल चौक की दुकानें भी बंद हो गयी।
शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर अप गया क्यिूल
सवारी गाड़ी तथा हसनगंज रेलवे क्रांसिंग
पर डाउन गया-कमाख्या एक्सप्रेस लगभग
एक घंटा रुकी रही। आगजनी कर रहे
छात्रों ने शेखपुरा जिला प्रशासन के
खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।