Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Mar 16, 2013 - 12:00:04 PM


Title - शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा इंजन
Posted by : puneetmafia on Mar 16, 2013 - 12:00:04 PM

जंक्शन स्थित यार्ड शुक्रवार को उस समय अचानक अफरातफरी मच गई जब दरभंगा से पुणे जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन पटरी से नीचे उतर गया। घटना दिन में 11.55 बजे हुई। इसमें कोई क्षति तो नहीं हुई लेकिन सायरन बजने से स्टेशन पर कुछ देर के लिए सब बेचैन रहे। घटना के तुरंत बाद जंक्शन पर तैनात कर्मियों ने इंजन को पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू कर दिया। स्टाफ ने लगभग डेढ़ घंटे में इंजन को पटरी पर ला दिया और शाम पांच बजे ट्रेन अपने निर्धारित समय पर पुणे के लिए रवाना हो गई। स्टेशन अधीक्षक एनएम झा ने घटना के बारे में कोई जानकारी देने से साफ इनकार किया। इस बारे में बात करने पर समस्तीपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एमएआई हुमायूं ने बताया कि किसी को कोई नुकसान न होने के बावजूद घटना को गंभीरता से लिया गया है। एक जांच टीम गठित की गई है जो पूरी जांच के बाद तीन दिनों में रिपोर्ट दे देगी।