Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on May 31, 2013 - 21:01:08 PM


Title - लोकोशेड में चलेगा मिनी वर्कशाप
Posted by : puneetmafia on May 31, 2013 - 21:01:08 PM

प्रतापगढ़। रेलवे स्टेशन पर लोकोशेड में ही मिनी वर्कशाप का निर्माण होगा। इसमें आने वाली ट्रेनों की चेकिंग की जाएगी। इसके लिए रेलवे को बजट मिल चुका है। इसमें अगस्त में यह काम चालू हो सकता है।
स्टेशन का खाली लोकोशेड अब ट्रेनों की रिपेयरिंग के काम में आएगा। वर्षों से खाली पड़े लोकोशेड में अभी तक भिखरियों का डेरा था। डीआरएम ने अपने दौरे में इसे साफ करने और यहां से भिखारियों को हटाने का निर्देश दिया था। साफ-सफाई हुई और भिखारी भी हटाए गए लेकिन जीएम के न आने के कारण इसमें फिर से भिखारियों का डेरा हो गया है। स्टेशन को बजट मिला तो इसके लिए जगह तलाश की जाने लगी। इसके लिए लोकोशेड को ही उपयुक्त समझा गया और इसका प्रस्ताव आगे बढ़ा दिया गया। आने वाले समय में लोको शेड को ठीक कराकर इसे मिनी वर्कशाप की शक्ल दे दी जाएगी। जल्द ही इसका निर्माण भी शुरू हो जाएगा। लोकोशेड में वर्षों पहले ट्रेनों में पानी भरा जाता था। लोकोशेड में ही ट्रेनों में आने वाली खराबी भी दूर की जाती थी। स्टीम इंजन खत्म हुए तो यहां ट्रेनें आनी बंद हो गईं। कुछ कारणों से यहां की वर्कशाप भी बंद कर दी गई। अब एक बार फिर से यहां मिनी वर्कशाप बनने जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक केएन शर्मा ने बताया कि प्रस्ताव भेजा गया है। बजट भी मिल चुका है। जल्द ही काम भी शुरू हो जाएगा। इससे वाशिंग लाइन पर ट्रेनों की चेकिंग करने वाले कर्मचारियों को राहत मिलेगी।