| Indian Railways News => | Topic started by Mafia on Jan 07, 2013 - 12:00:24 PM |
Title - लो बनारस आ गई बिजली वाली ट्रेन=अगले सप्ताह सुल्तानपर से लखनऊ रेल लाइन पर विद्युतीकरण की जांचPosted by : Mafia on Jan 07, 2013 - 12:00:24 PM |
|
|
लंबी कवायद के बाद रविवार को कैंट स्टेशन के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा और इलेक्टिक इंजन के दम पर स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर पांच से गुजरी। आला अफसरों को लेकर गाड़ी व्यासनगर से वाराणसी होते सुल्तानपुर तक गई। इसके साथ ही मुगलसराय-लखनऊ वाया वाराणसी के बीच बिजली से गाड़ी चलाने के परीक्षण का महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया।इलेक्टिक इंजन नंबर-22051 संग आठ बोगियों वाली यह स्पेशल गाड़ी देर शाम 7.37 बजे कैंट स्टेशन पहुंची। गाड़ी में उत्तर रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त आरके कर्दम, मंडल रेल प्रबंधक जयदीप राय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व विशेषज्ञ सवार थे। टीम ने विद्युतीकरण टेस्टिंग को हरी झंडी दिए जाने के बाबत कैंट स्टेशन के न्यूनतम ऊंचाई वाले फुट ओवरब्रिज की भी जांच की। श्री कर्दम ने कहा कि सब ठीक है। डीआरएम ने बताया अगले सप्ताह सुल्तानपर से लखनऊ रेल लाइन पर विद्युतीकरण की जांच की जाएगी। यदि जांच सफल रही तो 31 जनवरी से पहले मुगलसराय-लखनऊ वाया वाराणसी रेल खंड पर बिजली से मालगाड़ी दौड़ाने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। कुछ दिनों बाद इलेक्टिक इंजन से यात्री गाड़ियां दौड़ने लगेंगी। |