Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 05, 2017 - 10:53:19 AM


Title - लखनऊ में ट्रैक के किनारे बसी झुग्गियों में पल रहे अपराधी
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 05, 2017 - 10:53:19 AM

लखनऊ के ऐशबाग से लेकर गोमतीनगर और मवैया से लेकर आलमनगर तक रेल लाइन के किनारे कुछ ज्यादा ही झुग्गियां हो गई है जो दशकों से वही बनी हुई है l इसके बाद भी रेलवे अपनी ही जमीन पर से अतिक्रमण को हटाने में दिलचस्पी नहीं ले रहा l कन्वेंशन सेंटर के पास रेलवे की जमीन पर दर्जनों दुकानें तक बन गई है जो रेलवे अधिकारियों की सांठगांठ के बिना नहीं हो सकता l

इन झुग्गियों में अधिकतर चोर प्रवृत्ति के अपराधी रहते हैं जो चारबाग स्टेशन पर आने वाली ट्रेनें मवैया स्टेशन से पहले रुकते ही यात्रियों के साथ लूटपाट कर आसानी से निकल जाते हैं l आए दिन हो रही वारदातों को देखते हुए जीआरपी ने पिछले साल मवैया स्टेशन के बाहर एक चेक पोस्ट बनाने का निर्णय लिया था लेकिन आज तक एक टीन की चादर वाला पोस्ट तक नहीं बन सका l कई दिनों तक जीआरपी के सिपाही छाता लेकर बरसात में भी तैनात किए जा रहे थे परंतु रेलवे का सुरक्षा के प्रति रवैया उदासीन ही रहा जिस कारण जीआरपी ने रात के समय पेट्रोलिंग कम कर दी है l सबसे अधिक अपराधी मवैया लाइन के किनारे बसी झुग्गियों में रहते हैं जो ट्रेनों से लेकर स्टेशन पर भी लूटपाट और चोरी करते हैं lकई बार झुग्गियों में रहने वाले रेलवे की ओवरहेड लाइन के महंगे तार काटकर चोरी कर लेते हैं जिन्हें कई बारी पकड़ा भी गया है l

-HINDI-