Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 29, 2016 - 17:58:44 PM


Title - रेवाड़ी - भटिंडा मार्ग पर अनारक्षित टिकट मोबाइल ऐप से हो सकेंगे बुक
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 29, 2016 - 17:58:44 PM

आरक्षित रेल टिकट तो काफी दिनों से मोबाइल ऐप पर मिल रहे हैं पर अनारक्षित टिकट अभी तक पूरी तरह पेपरलेस नहीहो पाए हैं| रेलवे अनारक्षित टिकटों को भी मोबाइल ऐप से उपलब्ध कराने के लिए कार्यरत है और इसकी शुरूआत हो रही है रेवाड़ी - भटिंडा मार्ग से| धीरे धीरे ये सुविधा सभी मार्गों पर शुरू कर दी जाएगी परन्तु शुरुआत हो रही है रेवाड़ी - भटिंडा मार्ग से|
रेलवे इसके जरिये बुकिंग काउंटर पर भीड़ कम करना चाहता है और लोगों को पेपरलेस होने के लिए बढ़ावा देना चाहता है| साथ ही साथ इ-वॉलेट पर भी रेलवे कार्य कर रहा है| रेलवे का कहना है कि इसमें अभी थोड़ा समय लगेगा और प्रारंभिक दौर में सभी मंडलों के कुछ मार्ग पर ये सुविधा दी जाएगी|
इसके अलावा कैशलेस सुविधा के लिए रेलवे स्वाइप मशीनें लगातार स्टेशन पर लगा रहा है परंतु हिसार - सिरसा रेलवे स्टेशन पर अभी ये मशीनें नहीं लगी हैं|

-HINDI-