| Indian Railways News => | Topic started by puneetmafia on May 30, 2013 - 18:00:25 PM |
Title - रेलवे स्टेशन की शिफ्टिंग की संभावनाएं तलाशीPosted by : puneetmafia on May 30, 2013 - 18:00:25 PM |
|
|
देहरादून रेलवे स्टेशन को हर्रावाला या किसी और स्थान पर शिफ्ट किए जाने को लेकर बुधवार को एमडीडीए व रेलवे के अधिकारियों के मध्य प्रारंभिक स्तर की वार्ता हुई। इस दौरान उन तमाम संभावनाओं पर विचार हुआ, जिनके जरिये रेलवे स्टेशन को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा सके। एमडीडीए उपाध्यक्ष आर मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार इस बैठक में रेलवे अधिकारियों को बुलाने के पीछे उद्देश्य यही था कि उनसे शिफ्टिंग को लेकर सामने आने वाली तकनीकि परेशानियों पर भी चर्चा हो सके। |