Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 03, 2017 - 17:24:31 PM


Title - रेलवे स्टाफ कि मौजूदगी में ग्वालियर स्टेशन के पार्किंग से वाहन चोरी
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 03, 2017 - 17:24:31 PM

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर चोरों के हौसले कुछ ज्यादा ही बुलंद हो गए हैं| प्लेटफार्म नंबर एक के चार पहिया पार्किंग स्थल पर 31 दिसम्बर की रात करीब बारह से एक बजे टाटा सूमो चोरों ने चुरा ली| ड्यूटी पर तैनात रेलवे के कर्मचारी को भनक भी नहीं लगी कि गाड़ी कब चोरी हुई है| चोरी किया गया वाहन राम आनंद नाम के व्यक्ति का है जिसने अपनी टाटा सूमो पार्किंग में लगाई थी| ड्यूटी पर तैनात रेलवे कर्मचारी का कहना है कि वो दूसरे वाहन को पार्किंग में लगवाने गया था कि तभी चोरों ने सूमो चुरा ली|
ग्वालियर के प्लेटफार्म नंबर एक पर पार्किंग का ठेका नहीं है जिस कारण रेलवे स्टाफ ही पार्किंग करवाता है परन्तु ज्यादा स्टाफ न होने के कारण एक ही व्यक्ति वहाँ मौजूद होता है जो अगर पार्किंग में गाड़ी लगवा रहा हो तो गेट सूना रहता है|
घटना के अलावा रेलवे अधिकारी ये भी बता रहे हैं कि वाहन मालिक ने जोर जबरदस्ती कर रसीद नहीं कटवाई थी और गाड़ी पार्क कर चला गया था| इस मामले की भी जांच चल रही है|

-HINDI-