Indian Railways News => Topic started by sushil on Feb 22, 2013 - 15:00:49 PM


Title - रेलवे फाटक के लिए रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन
Posted by : sushil on Feb 22, 2013 - 15:00:49 PM

लालकुआं: घोड़ानाला मार्ग पर रेलवे
फाटक निर्माण के लिए भाजपाइयों व
ग्रामीणों ने तहसील पर धरना-प्रदर्शन
कर रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा।
गुरुवार को धरना-प्रदर्शन को संबोधित
करते हुए भाजपा नेता नवीन दुम्का ने
कहा कि घोड़ानाला मार्ग
बिंदुखत्ता का एकमात्र प्रवेश मार्ग है।
वहां रेलवे फाटक की मांग लंबे समय से
हो रही है, लेकिन आज तक रेलवे फाटक
तो दूर, मानव रहित गेट तक नहीं बना है।
2000 में रेल विभाग ने इस मार्ग पर
फाटक निर्माण की स्वीकृति दी थी, मगर
फिर उसको ठंडे बस्ते में डाल दिया। मंडल
अध्यक्ष राम सिंह पपोला ने
कहा कि बिंदुखत्ता के प्रवेश द्वार पर
रेलवे फाटक लगाने की कार्रवाई तत्काल
की जाए, अन्यथा क्षेत्रवासी इस मुद्दे पर
उग्र आंदोलन करेंगे। पूरे दिन धरना-
प्रदर्शन के बाद क्षेत्रवासियों ने रेल
मंत्री पवन बंसल को संबोधित ज्ञापन
तहसीलदार मोहन सिंह बिष्ट को दिया।
इस दौरान राजकुमार सेतिया, हेम पांडे,
उमेश तिवारी, रणजीत सिंह कन्याल, नैन
सिंह नेगी, गोपाल सिंह बोरा, नगेंद्र
ठकुन्ना, नंदन सिंह सौरागी, प्रमोद
गोस्वामी, धर्मानंद तिवारी,
कीर्ति बल्लभ, रतन सिंह फत्र्याल, केशव
नाथ गोस्वामी, राधा देवी, नरेंद्र सिंह
गड़िया, गोपाल परिहार, चतुर सिंह
चौहान, देव सिंह चौहान, पूरन
राणा आदि मौजूद थे।