Indian Railways News => Topic started by Mafia on Mar 16, 2013 - 21:00:27 PM


Title - रेलवे के जांच दल को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिली खामियां
Posted by : Mafia on Mar 16, 2013 - 21:00:27 PM

सरकार ने शुक्रवार को माना कि रेलवे की एक अग्नि सुरक्षा ऑडिट टीम को आठ जनवरी 2013 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कुछ खामियों का पता चला था. रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि रेल मंत्रालय ने दो अलग-अलग अग्नि सुरक्षा ऑडिट टीमों ए और बी का गठन किया है.

अग्नि सुरक्षा ऑडिट टीम ने आठ जनवरी 2013 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था.    

उन्होंने बताया कि ऑडिट टीम को निरीक्षण के दौरान कुछ अग्नि शमन उपकरणों, क्लोज सर्किट टीवी कैमरों और बैगेज स्कैनरों में खराबी का पता चला था.    

बंसल ने अविनाश राय खन्ना के पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि इन खामियों को दूर करने के आदेश दिए गए जिस पर कार्रवाई की जा रही है.    

उन्होंने वीरेंद्र कुमार वैश्य के पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि रेलवे की सुरक्षा एक अहम पहलू है और इस संबंध में कदम लगातार उठाए जा रहे हैं.    

उन्होंने बताया कि अग्नि सुरक्षा ऑडिट टीम बी ने 21 जनवरी 2013 को मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन का, 22 जनवरी को छत्रपति शिवाजी टर्मिनस का और 12 फरवरी 2013 को उत्तर पश्चिम रेलवे के उदयपुर स्टेशन का निरीक्षण किया.

इस निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों को दूर किया जा रहा है.