| Indian Railways News => | Topic started by nikhilndls on Mar 15, 2013 - 12:00:03 PM |
Title - रेल बजट में जोधपुर को मिलीं सर्वाधिक ट्रेनेंPosted by : nikhilndls on Mar 15, 2013 - 12:00:03 PM |
|
|
यूपीए सरकार में पहली बार कांग्रेसी रेलमंत्री की ओर से पेश किए गए बजट और संसद में इसकी मंजूरी के दौरान हुई घोषणा के बाद जोधपुर ऐसा अकेला शहर बन गया है, जिसे कुल घोषित एक्सप्रेस व सुपरफास्ट में सर्वाधिक ट्रेनें मिली हैं। रेलमंत्री ने इस बजट में 86 नई ट्रेनें चलाने की घोषणा की हैं। इनमें से आठ जोधपुर से चलेंगी। इसके उलट रेलमंत्री के संसदीय क्षेत्र चंडीगढ़ के हिस्से में पांच ट्रेनें ही आई हैं। |