Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Jan 09, 2013 - 15:01:06 PM


Title - रेल : बंद भोजनालय में फिर गरमागरम खाना
Posted by : railenquiry on Jan 09, 2013 - 15:01:06 PM

कैंट रेलवे स्टेशन

खानपान व्यवस्था सुधारने के लिए 14 तक निविदा आमंत्रित

जागरण संवाददाता, वाराणसी : कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच स्थित वर्षो से बंद भोजनालय के दिन फिर बहुरने वाले हैं। शीघ्र ही सफर पर जाने वाले यात्रियों के लिए गरमागरम खाना मिलेगा। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। लखनऊ मंडल ने खानपान की व्यवस्था करने के लिए निविदा आमंत्रित की है। 14 जनवरी तक टेंडर पडे़गा।

गौरतलब है कि पांच वर्ष पहले तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव के समय में रेलवे ने खानपान की व्यवस्था इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) को सौंप दिया था। इस कारण भोजनालय बंद हो गए थे। रेल बजट 2011 में तत्कालीन रेलमंत्री ममता बनर्जी ने आईआरसीटीसी से खानपान व्यवस्था वापस ले लिया। स्टाफ की कर्मी, फर्नीचर, बर्तन आदि की व्यवस्था न होने के कारण रेलवे प्रशासन भोजनालय चालू नहीं कर सका था।

महाकुंभ को ध्यान में रखकर भोजनालय चालू करने की पहल की गई। सबसे पहले उजाड़ हो चुके भोजनालय कक्ष व रसोई की मरम्मत कराई गई। इसके बाद रंगाई-पोताई हुई। तत्पश्चात रेलवे की वेबसाइट पर निविदा आमंत्रित की गई। सोमवार तक टेंडर भरा जा सकेगा।

मिलेगी वेज-नॉनवेज थाली

कैंट स्टेशन के मुख्य खानपान निरीक्षक एसके पांडेय कहते हैं कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही भोजनालय चालू हो जाएगा। फिलहाल, मीनू में सादी थाली में चार रोटी, दो सब्जी, दाल, चावल, अचार व दही और नॉन वेज थाली भी उपलब्ध कराई जाएगी। इनके अलावा पैक खाना भी मिलेगा।