| Indian Railways News => | Topic started by puneetmafia on Feb 23, 2013 - 09:00:04 AM |
Title - रेल परियोजनाओं पर ग्रहण=बेला (छपरा) रेल पहिया कारखाना=मढ़ौरा (छपरा) रेल डीजल इंजन कारखाना= मधेपुरा इPosted by : puneetmafia on Feb 23, 2013 - 09:00:04 AM |
|
|
एक समय था जब लंबे समय तक रेल मंत्रलय पर बिहारी मंत्री काबिज थे। इस दौरान सूबे को कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं का सौगात मिला। एक-दो को छोड़कर कोई भी परियोजना शिलान्यास से बढ़कर उद्घाटन तक का सफर तय नहीं कर सका। चाहे हरनौत रेल कारखाने के निर्माण की बात हो या फिर छपरा रेल डीजल इंजन रेल कारखाना निर्माण की परियोजना का मामला हो निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। सूबे में 9000 करोड़ रुपये की दर्जन भर से अधिक रेल परियोजनाएं लंबित है।बेला (छपरा) रेल पहिया कारखाना रेलमंत्री लालू प्रसाद ने वर्ष 2006 में इसकी मंजूरी दी थी। 31 जुलाई 2010 में ही इसका निर्माण कार्य पूरा होना था। उस समय लागत मूल्य 1417 करोड़ थी जो समय पर पूरा न होने के कारण बढ़कर 1600 करोड़ से अधिक की हो गई है। पिछले साल उत्पादन का ट्रायल भी लिया गय था परंतु काफी त्रुटियां रहने के कारण आज तक यहां से पूरी तरह उत्पादन शुरू नहीं हो सका है। एक साल में एक लाख से अधिक पहिया निर्माण की योजना है। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।मढ़ौरा (छपरा) रेल डीजल इंजन कारखानापीपीपी मोड पर बनने वाले इस डीजल इंजन कारखाना के निर्माण की मंजूरी 2006 में ही दी गई थी। 1100 एकड़ में बनने वाले इस कारखाना की लागत उस वक्त 1400 करोड़ थी जो अब बढ़कर 1700 करोड़ तक पहुंच गई है। अभी तक मात्र 250 एकड़ जमीन का ही अधिग्रहण हो सका है। काफी धीमी रफ्तार से जमीन का अधिग्रहण हो रहा है। निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। |