Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Feb 18, 2013 - 12:00:56 PM


Title - राजधानी रांची में भी दौड़ेगी मोनो रेल
Posted by : railenquiry on Feb 18, 2013 - 12:00:56 PM

रांची में भी मोनो रेल चालने की केंद्र
सरकार की योजना है। शहर की ट्रैफिक
व्यवस्था सुधारने के लिये केंद्र सरकार
यहां मोनो रेल चलाना चाहती है।
केंद्र सरकार की ओर से
इसकी जिम्मेदारी योजना आयोग
को सौंपी गई है। इसी संबंध में 19
फरवरी को योजना आयोग के सलाहकार
रवि मित्तल अपनी टीम के साथ रांची आ
रहे हैं।
रवि मित्तल वित्त सचिव, पथ निर्माण
सचिव, नगर विकास सचिव, परिवहन
सचिव और योजना एवं विकास सचिव के
समक्ष मोनो रेल का प्रेजेंटेशन करायेंगे।
विकास आयुक्त ने इस मौके पर झारखंड
सरकार के और भी कई वरिष्ठ
अधिकारियों को उपस्थित रहने
का निर्देश दिया है।
भारत में मोनो रेल की शुरुआत अभी तक
नहीं हुई है। मुंबई से भारत में मोनो रेल
चलाये जाने की योजना की शुरुआत
की जा रही है। मुंबई के कई इलाकों में
इसी साल से मोनो रेल दौड़ने लगेगी।
मोनो रेल को मध्यम दर्जे के शहरों में सुगम
यातायात व्यवस्था के लिए
काफी उपयोगी माना जाता है।
मोनो रेल की एक रैक में कम से कम चार
डिब्बे होते हैं। हर डिब्बे में 150
यात्रियों के बैठने या खड़े होने की जगह
होती है।