Indian Railways News => Topic started by Jitendar on Mar 16, 2013 - 12:00:53 PM


Title - राजधानी एक्सप्रेस जैसी दिखेगी संपूर्ण क्राति एक्सप्रेस
Posted by : Jitendar on Mar 16, 2013 - 12:00:53 PM

जागरण प्रतिनिधि, पटना : राजेन्द्र
नगर टर्मिनल से नई दिल्ली को चलने
वाली संपूर्ण क्राति एक्सप्रेस एक बार
फिर से राजधानी के लुक में नजर आने
लगेगी। पूर्व मध्य रेल ने 18 मार्च से इस
ट्रेन की पुरानी रैक को हटाकर नई
एलएचबी रैक चलाने का निर्णय लिया है।
इस कोच में एसी टू का एक ही कोच
रखा गया है। जबकि पुरानी रैक में
दो कोच लगाए जाते थे। इस बाबत पूर्व
मध्य रेल के मुख्य जन संपर्क
अधिकारी अमिताभ प्रभाकर ने
बताया कि 18 मार्च से 18 जुलाई तक
12393-94 संपूर्ण क्राति एक्सप्रेस
की पुरानी रैक के बदले नई एलएचबी रैक
चलाने का निर्णय लिया गया है। इस रैक
में एसी प्रथम व द्वितीय के 1-1 कोच के
साथ ही एसी थ्री के 3, स्लीपर के 10
कोच एवं सामान्य श्रेणी के 4 कोच तथा 2
पावर कोच समेत कुल 22 कोच लगाए
जाएंगे। 120 दिनों पूर्व से आरक्षण टिकट
लेने का प्रावधान है। इसी कारण से 17
जुलाई के बाद से नई रैक में प्रथम व
द्वितीय एसी का 1-1, एसी थ्री का 3
कोच, स्लीपर का 9 कोच, सामान्य
श्रेणी का 5 कोच, पैंट्रीकार-1 एवं पावर
कार का 2 कोच समेत 22 कोच लगाए
जाएंगे। विदित हो कि एलएचबी रैक में 81
यात्रियों के सोने की व्यवस्था है
जबकि पुरानी रैक में मात्र 72
यात्रियों के ही सोने की व्यवस्था है।