Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 24, 2017 - 11:35:10 AM


Title - रांची में रेलवे ठेकेदार 1 दिसंबर से हड़ताल पर, दो अधिकारियों की कार्यशैली से परेशान
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 24, 2017 - 11:35:10 AM

1 दिसंबर  को रांची रेल मंडल में कार्यरत सभी रेलवे ठेकेदार कार्य करना बंद कर देंगे l यह निर्णय गुरुवार को रांची रेल मंडल कांट्रेक्टर एसोसिएशन की बैठक में हुआ l बैठक रांची स्टेशन समीप होटल में हुई जिसकी अध्यक्षता प्रकाश सिंह ने की l उनके अनुसार रेलवे ठेकेदार दो अधिकारियों की कार्यशैली से परेशान हैं l इससे सभी ठेकेदार मजबूरन रेलवे में कार्यरत सभी कार्य बंद करेंगे और हड़ताल पर चले जाएंगे l

इसके अलावा आरोप यह भी है कि अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड में मोटी रकम देकर स्थानांतरण रुकवाया गया है जिसका दोहन अब वे ठेकेदारों से करवा रहे है l बार-बार ठेकेदारों को टर्मिनेट करने की धमकी दी जा रही है l वहीं पूर्व से ही सभी रेलवे ठेकेदार जीएसटी से परेशान है l एक जुलाई 2017 से अब तक रेलवे ठेकेदारों को किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया गया है l काम करने के बावजूद भुगतान ना होने से ठेकेदार और उसके कर्मी आर्थिक नुकसान उठा रहे हैं l

-HINDI-