Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 20, 2017 - 12:42:04 PM


Title - मॉडल कोच का दूसरा रेक बनकर तैयार
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 20, 2017 - 12:42:04 PM

पष्चिम मध्य रेलवे ने दूसरे मॉडल कोच की रैक तैयार कर ली है| समय के साथ साथ भारतीय रेल यात्रियों की अपेक्षाएं तो बढ़ती गयीं परन्तु यात्री कोचों के डिजाईन वैसे ही बने रह गए जो यात्रियों की अपेक्षाओं पर बिलकुल भी खरे नहीं उतर रहे थे| रेलवे ने यात्री कोचों की डिजाईन को आकर्षक और सुविधाजनक बनाने की पहल पायलट प्रोजेक्ट के माध्यम से शुरू कर दी थी जिसके तहत पहला मॉडल रेक पिछले वित्तीय वर्ष में बनकर तैयार हुआ था जो महामना एक्सप्रेस के रूप में दिल्ली और वाराणसी के बीच चलाया जा रहा है|
दूसरा मॉडल रेक पष्चिम मध्य रेलवे के भोपाल स्थित कोच पुनर्निर्माण कारखाने में तैयार कर दिया गया है| इसमें 18  कोच हैं जिसमे सामान्य श्रेणी के चार डिब्बे, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का एक, वातुनूकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, शयनयान श्रेणी के आठ तथा दो एसएलआर और एक पैंट्री कार है|
एसी कोच के बनाए की लगत लगभग 42 लाख रूपए आई है और नॉन- एसी की 27 लाख रूपए|
अंदर और बहार से आकर्षक दिखने के साथ ये कोच अत्याधुनिक सुविधाओं से भी लैस हैं| डिब्बे की दीवारें पॉलीकार्बोनेट से बानी हुई हैं जिसमे कहीं भी स्क्रू नहीं दिखता है| सीट उन्नत डिजाईन की बनाई गयी हैं जो आरामदायक हैं| मॉड्यूल टॉयलेट के साथ साथ एलईडी लाइट, प्लेटफार्म वाशबेसिन और सोप डिस्पेंसर आदि लगे हुए हैं|
-HINDI-