| Indian Railways News => | Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 04, 2018 - 13:36:29 PM |
Title - मैक्लुस्कीगंज में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त दोनों चालक व लीवरमैन हुए सस्पेंडPosted by : RailEnquiry Admin on Jan 04, 2018 - 13:36:29 PM |
|
|
धनबाद रेल मंडल के राय - मैक्लुस्कीगंज रेल लाइन पर बुधवार की दोपहर लगभग दो बजे मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी | प्रारम्भिक जांच में दोषी पाए गए लीवर मैन ए के उपाध्याय, चालक बीएन लाल व सहायक चालक प्रकाश कुमार को ससपेंड कर दिया गया है | इस घटना के कारण शक्तिपुंज एक्सप्रेस काफी देर तक फंसी रही | इस रूट की अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं | चोपन से आ रही मालगाड़ी डाउन लाइन पर थी | यार्ड में जाने के क्रम में लीवर मैन ने पीछे लाने का इशारा किया | पॉइंट की स्थिति की जानकारी के लिए बगैर चालक ने मालगाड़ी बढ़ा दी जिससे तीन वैगन पटरी से उतर गए | बाद में बरकाकाना से दुर्घटना राहत यान पहुंचा जहाँ कर्मचारियों ने स्थिति को सामान्य किया | इस दौरान कई ट्रेनें जहाँ तहँ फंसी रहीं | |