Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 07, 2017 - 16:19:59 PM


Title - महिला डिब्बा बीच में लगाया जाएगा
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 07, 2017 - 16:19:59 PM

महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ट्रेन की महिला बोगी को बीच में लगाने का निर्णय किया है| अभी की स्थिति में ये डिब्बे आगे लगते हैं या तो बिलकुल पीछे लगाए जाते हैं|
रेलवे का सोचना है कि आपराधिक तत्व अगर महिलाओं को किसी भी तरह का नुकसान भी पहुचाना चाहेंगे उनके लिए ये आसान नहीं होगा| महिला डिब्बे के दोनों तरफ बोगियां मिलेंगी  जिसमे सैंकड़ों यात्री सफर करते हैं जो किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को टालने में काम आ सकता है|
सभी महिला डिब्बों में महिला टीटीई की ही ड्यूटी लगाई जाएगी| फ़रवरी या मार्च से ये व्यवस्था शुरू की जाएगी और सभी प्रमुख साशनों से जहाँ से ट्रेन बनकर रवाना की जाती है वहां के प्रबंधक या अधीक्षक की जिम्मेदारी होगी कि महिला डिब्बा बीच में लगाया जाये|

-HINDI-