Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jan 02, 2013 - 12:00:04 PM


Title - भारत में बुलेट ट्रेन परियोजना शुरू होने में लगेगा वक्त
Posted by : nikhilndls on Jan 02, 2013 - 12:00:04 PM

भारत को अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना पर खर्च होने वाली भारी भरकम राशि के चलते अभी बुलेट ट्रेन का इंतजार करना पड़ेगा.
जबकि दिल्ली..मुम्बई मार्ग पर यात्री ट्रेनों को 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक दौड़ाने की अपनी योजना पर रेलवे आगे बढ़ रहा है .
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनय मित्तल ने बताया कि उच्च गति वाली गलियारा परियोजना को साकार करने में कई वित्तीय दिक्कतें आ रही हैं लेकिन रेलवे दिल्ली मुम्बई मार्ग पर 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने के अपने उद्देश्य को हासिल करने की दिशा में काम कर रहा है.
उन्होंने कहा, ‘‘जापान दिल्ली मुम्बई मार्ग पर उच्च रफ्तार वाली ट्रेन :चलाने की योजना: के अध्ययन में शामिल है और चीजें अच्छी तरह आगे बढ़ रही हैं.’’
हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह कब तक लागू हो जाएगा.
फिलहाल राजधानी ट्रेन एवं अन्य ट्रेनें मौजूदा यातायात परिस्थितियों की वजह से क्र मश: 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे तथा 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं.
यात्रावधि घटाने से संबंधित प्रस्तावित ट्रेन सेट परियोजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसका अध्ययन चल रहा है और यह कुछ शताब्दी मागरे पर शुरू की जाएगी .
मित्तल ने कहा कि हालांकि बुलेट ट्रेन की प्रस्तावित परियोजना में ‘‘लंबा समय लगेगा क्योंकि इस पर भारी भरकम खर्च आएगा .’’
बुलेट ट्रेन की गति 300 से 350 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी .