Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 08, 2012 - 18:00:56 PM


Title - बीकानेर से पठानकोट ट्रेन शुरू
Posted by : puneetmafia on Sep 08, 2012 - 18:00:56 PM

प्रतिनिधि, पठानकोट : बीकानेर से पठानकोट रेल सेवा शुरू हो गई है। शुक्रवार को बीकानेर से चलकर पठानकोट रेलवे स्टेशन पर जैसे ही हॉली डे एक्सप्रेस पहुंची तो स्टेशन पर पहले से ही मौजूद इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के चेहरे खिल उठे। ट्रेन का रेलवे अधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर इस गाड़ी को पठानकोट के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन से एसएस केडी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसएस केडी शर्मा ने बताया यह ट्रेन सप्ताह में एक बार शुक्रवार को दोपहर 12 बजे पठानकोट रेलवे स्टेशन पर पहुंचा करेगी। इसके बाद 2 बजकर 10 मिनट पर पठानकोट से बीकानेर के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि आज प्रथम दिन यह ट्रेन वीरवार की रात बीकानेर से चली थी जो हिसार, जाखल, धूरी, लुधियाना तथा जालंधर से होती हुई शुक्रवार को पठानकोट पहुंची। इस ट्रेन में प्रथम दिन पठानकोट से हिसार के लिए 35 यात्रियों ने सफर किया। इसमें कुल 16 डिब्बे हैं, जिनमें 10 स्लीपर, तीन ऐसी तथा 3 जनरल डिब्बे लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि हॉली डे एक्सप्रेस यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक ट्रेन साबित होगी। इस अवसर पर रेलवे अधिकारियों की ओर से लड्डू भी बांटे गए। इस मौके पर एनआरएमयू रेलवे यूनियन के प्रधान शिव दत्त शर्मा, गार्ड कौशल, परमजीत सैनी, सहायक स्टेशन मास्टर शिव दत्त, जीआरपी के एएसआई विमल कुमार के अतिरिक्त अन्य भी थे।