Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jan 01, 2013 - 00:00:03 AM


Title - बाइस घंटे की देरी से आई सचखंड एक्सप्रेस
Posted by : nikhilndls on Jan 01, 2013 - 00:00:03 AM

झांसी। अमृतसर से नांदेड़ जाने वाली 12716 अप सचखंड एक्सप्रेस शाम 7. 48 बजे झांसी आती है। शनिवार की शाम आने वाली यह गाड़ी बाइस घंटे बाद रविवार को शाम छह बजे झांसी आई। इस गाड़ी से जाने वाले दर्जनों यात्रियों को रात स्टेशन पर गुजारनी पड़ी। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि यह गाड़ी धीरे- धीरे इतनी लेट हो जाएगी। हालांकि, रविवार को कोहरा कम होने से दिल्ली की तरफ से आने वाली गाड़ियों की लेटलतीफी में कमी आई है।

रविवार को कोहरा का असर कम रहा, जिसका भरपूर लाभ ट्रेन चालकों ने उठाया। यही कारण रहा कि रात की कुछ ट्रेनों को छोड़ दिया जाए तो बाकी के समय पालन में सुधार हुआ। रविवार को दिल्ली की तरफ से रात के समय आने वाली 12616 अप जीटी एक्सप्रेस छह घंटे, 12156 अप हबीबगंज एक्सप्रेस चार घंटे, 12920 अप मालवा एक्सप्रेस चार घंटे, 12628 अप कर्नाटक एक्सप्रेस तीन घंटे, 12622 अप तमिलनाडु एक्सप्रेस तीन घंटे, 11058 अप पठान कोट एक्सप्रेस पांच घंटे, 12722 अप सदर्न एक्सप्रेस चार घंटे, 12448 अप यूपी संपर्क क्रांति साढ़े तीन घंटे, 12724 अप आंध्रा एक्सप्रेस छह घंटे, 18238 अप छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पांच घंटे, 12138 अप पंजाब मेल चार घंटे, 12280 अप ताज एक्सप्रेस पांच घंटे, 28508 अप हीराकुंड एक्सप्रेस पांच घंटे, 16032 अप अंडमान एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, 12618 अप मंगला एक्सप्रेस तीन घंटे लेट आई। इसके अलावा नई दिल्ली से भोपाल जाने वाली 12202 अप शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से झांसी आई।

एक जनवरी को नहीं आएगी आंध्रा एक्सप्रेस

झांसी। कोहरे के कारण गाड़ियों के संचालन में आई असामान्य स्थिति के कारण इकतीस दिसंबर को हैदराबाद से चलने वाली 12723 डाउन आंध्रा एक्सप्रेस का संचालन रद रहेगा। इस गाड़ी का झांसी आगमन एक जनवरी को था। इसी प्रकार नई दिल्ली से चलने वाली गाड़ी संख्या 12724 अप आंध्रा एक्सप्रेस का संचालन एक जनवरी को रद रहेगा।

देर से आई समता, छूटी छपरा

झांसी। विशाखापटनम से नई दिल्ली जाने वाली 12707 डाउन समता एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से छह घंटे देरी के कारण शाम साढ़े चार बजे झांसी आई। इस कारण गाड़ी में सवार कई यात्रियों की अपराह्न डेढ़ बजे लखनऊ की तरफ जाने वाली ग्वालियर- बरौनी मेल छूट गई। सभी ने ग्वालियर- बरौनी मेल में आरक्षण करा रखे थे। बाद में इन यात्रियों को शाम के समय जाने वाली 11015 कुशीनगर एक्सप्रेस में जाने की अनुमति दी गई। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।