| बर्निग ट्रेन होने से बची सियालदह-राजधानी by irmafia on 11 March, 2013 - 06:00 AM | ||
|---|---|---|
irmafia | बर्निग ट्रेन होने से बची सियालदह-राजधानी on 11 March, 2013 - 06:00 AM | |
धनबाद स्टेशन पर शनिवार रात 8:15 बजे सियालदह-राजधानी एक्सप्रेस बर्निग ट्रेन होने से बच गयी. अगलगी की सूचना पर दर्जनों यात्री प्लेटफॉर्म पर उतर गये. बाद में आसनसोल-धनबाद पैसेंजर का इंजन जोड़ कर राजधानी को रवाना किया गया. ट्रेन एक घंटे विलंब से रात 9:15 बजे नयी दिल्ली के रवाना हुई.सियालदह से नयी दिल्ली जा रही 12313 अप राजधानी नियत समय 8:20 से पांच मिनट पहले रात 8:15 बजे धनबाद पहुंच गयी. प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर गाड़ी रूकी ही थी कि एक्सल बॉक्स से चिंगारी के साथ धुआं निकलने लगा. प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों ने शोर मचाया तो चालक व सह चालक इंजन से उतरे. चालक ने फौरन इंजन को बंद किया. फिर स्टेशन प्रबंधक को सूचना दी गयी.परिचालन विभाग के कर्मियों को बुलाया गया और एक्सल बॉक्स से निकल रहे धुएं पर अग्निरोधक सिलिंडर से काबू पाया गया. उसके बाद इंजन काट कर अलग किया गया. आसनसोल से धनबाद पहुंची आसनसोल-धनबाद पैसेंजर के इंजन को राजधानी में जोड़ा गया.रेलवे के अनुसार जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि धुआं निकले का कारण क्या था. हालांकि अधिकारियों का मानना है कि सही तरीके से रखरखाव नहीं होने के कारण ही एक्सल बॉक्स से धुआं निकला. एक्सल बॉक्स इंजन की ट्रॉली के ऊपर होता है. चलती ट्रेन में हादसा होता तो बड़ी घटना घट सकती थी. | ||