| बड़े घोटाले की तलाश में सीबीआइ by eabhi200k on 11 January, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
eabhi200k | बड़े घोटाले की तलाश में सीबीआइ on 11 January, 2013 - 12:00 PM | |
बड़े घोटाले की तलाश में सीबीआइ टीम ने गुरुवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के दर्जनों लोडिंग साइड व रेलकर्मियों के आवास में छापेमारी की.रात में ही बनी रूपरेखा सीबीआइ की टीम ने बीती रात ही चक्रधरपुर पहुंच कर रेल मंडल के तमाम साइडिंग व संबंधित अधिकारियों के आवासों में छापेमारी की रूपरेखा बना ली थी. सुबह सीबीआइ टीम चक्रधरपुर से किरीबुरु, बड़ाजामदा,मेगहातुबुरु, बड़बिल, राउरकेला, रायरंगपुर समेत कई लोडिंग साइडिंग व दर्जनों अधिकारियों के आवासों में छापेमारी की. साथ ही महत्वपूर्ण कागजातों को जब्त किया. सीबीआइ के अन्य दो सदस्य चक्रधरपुर में हैं. चक्रधरपुर में छापेमारी व जांच शुरू नहीं की गयी है.मालूम रहे कि सीबीआइ टीम हाइकोर्ट के आदेश पर रेलवे की ढुलाई व कंपनियों से संबंधित मामलों पर जांच कर रही है. रेलवे ने झारखंड, बंगाल व ओड़िशा के अन्य एक दर्जन कंपनियों पर भी मामला दर्ज किया है. इस मामला की जांच की जिम्मेवारी सीबीआइ टीम को सौंपी गयी थी. करीब डेढ़ माह तक सीबीआइ टीम चक्रधरपुर रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय में आंकड़ों का मिलान की, परंतु अब तक आंकड़ों का संग्रह व मिलान पूरा नहीं हो सका है. | ||