Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jan 11, 2013 - 12:00:31 PM


Title - बड़े घोटाले की तलाश में सीबीआइ
Posted by : eabhi200k on Jan 11, 2013 - 12:00:31 PM

बड़े घोटाले की तलाश में सीबीआइ टीम ने गुरुवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के दर्जनों लोडिंग साइड व रेलकर्मियों के आवास में छापेमारी की.रात में ही बनी रूपरेखा सीबीआइ की टीम ने बीती रात ही चक्रधरपुर पहुंच कर रेल मंडल के तमाम साइडिंग व संबंधित अधिकारियों के आवासों में छापेमारी की रूपरेखा बना ली थी. सुबह सीबीआइ टीम चक्रधरपुर से किरीबुरु, बड़ाजामदा,मेगहातुबुरु, बड़बिल, राउरकेला, रायरंगपुर समेत कई लोडिंग साइडिंग व दर्जनों अधिकारियों के आवासों में छापेमारी की. साथ ही महत्वपूर्ण कागजातों को जब्त किया. सीबीआइ के अन्य दो सदस्य चक्रधरपुर में हैं. चक्रधरपुर में छापेमारी व जांच शुरू नहीं की गयी है.मालूम रहे कि सीबीआइ टीम हाइकोर्ट के आदेश पर रेलवे की ढुलाई व कंपनियों से संबंधित मामलों पर जांच कर रही है. रेलवे ने झारखंड, बंगाल व ओड़िशा के अन्य एक दर्जन कंपनियों पर भी मामला दर्ज किया है. इस मामला की जांच की जिम्मेवारी सीबीआइ टीम को सौंपी गयी थी. करीब डेढ़ माह तक सीबीआइ टीम चक्रधरपुर रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय में आंकड़ों का मिलान की, परंतु अब तक आंकड़ों का संग्रह व मिलान पूरा नहीं हो सका है.

इससे पूर्व 28 जुलाई 2012 को सीबीआइ ने लौह अयस्क ढुलाई से संबंधित आंकड़ों को कंपनियों व भेजे गये साइडिंग से मिलान किया था. विगत वर्ष आठ सितंबर 2012 को सीबीआइ टीम प्रोग्रेस रिपोर्ट लेने चक्रधरपुर पहुंची थी. इस संदर्भ में टीम लौह अयस्क ढुलाई वाले राज्यों के अनापत्ति प्रमाण पत्र व कंपनियों की कागजात की जांच कर रही है. सीबीआइ रेलवे व कंपनियों के बीच सांठगांठ होने की संभावना जताते हुए कंपनियों व रेलवे अधिकारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है.