| Indian Railways News => | Topic started by RailXpert on Jan 06, 2013 - 03:00:10 AM |
Title - फिर विलंबित होने लगीं दिल्ली की ट्रेनेंPosted by : RailXpert on Jan 06, 2013 - 03:00:10 AM |
|
|
वाराणसी। कोहरे के चलते ट्रेनें विलंबित चल रही हैं। इसके चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। शुक्रवार को दिल्ली से आने वाली ट्रेनें 11 घंटे विलंबित रहीं। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आठ घंटे विलंब से आई और साढ़े चार घंटे विलंब से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई।इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी 11 घंटे, शिवगंगा एक्सप्रेस आठ घंटे, कोटा-पटना साढ़े छह घंटे, पंजाब मेल साढ़े तीन घंटे, मरुधर एक्सप्रेस 7 घंटे विलंबित रही। ट्रेनों के विलंब होने से यात्री परेशान दिखे। पूछताछ काउंटर पर फोन रिसीव न होने से दूरदराज के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्री ट्रेन के निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंच जा रहे हैं। ट्रेन लेट होने पर स्टेशन परिसर में उन्हें ठंड के बीच ट्रेनों का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की लंबी लाइन लगी हुई थी। स्टेशन प्रबंधक एके पांडेय ने कहा कि कोहरा बढ़ने की वजह से दिल्ली की ट्रेनें फिर विलंबित चलने लगी हैं। |