Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Dec 28, 2012 - 21:00:03 PM


Title - फरक्का एक्सप्रेस में आरपीएफ ने चलाया अभियान
Posted by : puneetmafia on Dec 28, 2012 - 21:00:03 PM

फरक्का एक्सप्रेस में आरपीएफ ने चलाया अभियान
साहिबगंज,जासं: साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल की ओर से डाउन फरक्का एक्सप्रेस में अभियान चलाकर रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिन्हें रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इससे पूर्व बुधवार को भी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अभियान चला कर 7 व्यक्तियों को रेलवे एक्ट में गिरफ्तार किया। सभी को जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया है। इस अभियान से ट्रेनों में बिना टिकट चलने व महिला बोगी में सवार करने वालों में हड़कंप मच गया है।