| Indian Railways News => | Topic started by RailXpert on Mar 14, 2013 - 03:00:04 AM |
Title - पूछताछ कार्यालय में बाहरी व्यक्ति को देख भौंचक अधिकारीPosted by : RailXpert on Mar 14, 2013 - 03:00:04 AM |
|
|
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (सीसीएमएफएम) अमृतांशु ने बुधवार को छपरा जंक्शन सहित कई स्टेशनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई रेल कर्मियों की क्लास लगायी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूर्वोत्तर रेलवे के सीसीएम एफएम मंगलवार की देर रात छपरा जंक्शन पर पहुंचे। उसके बाद वे बुधवार को छपरा जंक्शन सहित छपरा-थावे रेलखंड पर स्थित कई स्टेशनों का निरीक्षण किया। सूत्रों के अनुसार सीसीएम एफएम ने निरीक्षण के दौरान स्टेशनों पर कई कमियां देख संबंधित रेल कर्मियों की क्लास भी लगायी। बताया जाता है कि सीसीएम एफएम के साथ आये कुछ कर्मी बुधवार की सुबह गोपनीय तरीके से पूछताछ कार्यालय में गए थे। उस समय दो रेल कर्मी भी डयूटी पर थे, लेकिन काउंटर पर एक बाहरी युवक यात्रियों को ट्रेनों के बारे में जानकारी दे रहा था और दूसरा युवक कुर्सी के पास खड़ा होकर माइक से उद्घोषणा कर रहा था। उसके बाद सीसीएम के साथ आये कर्मचारी ने पूछताछ कार्यालय में मौजूद एक महिला कर्मचारी से ट्रेनों के बारे में पूछा तो वह सही जवाब नहीं दी। उसके बाद डीसीआई के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह पार्सल की तरफ निरीक्षण करने गए हैं। |