Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jan 08, 2013 - 00:00:28 AM


Title - पहले पेज पर दी:-ब्राडगेज पर आज से दौड़ेगी ट्रेन 10015205
Posted by : eabhi200k on Jan 08, 2013 - 00:00:28 AM

लालकुआं: उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के हजारों मुसाफिरों का इंतजार सोमवार को खत्म हो जाएगा। एक साल की प्रतीक्षा के बाद लालकुआं-बरेली ब्राडगेज पर ट्रेन दौड़ेगी। इसका शुभारंभ होते ही नगर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा।

यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए एक जनवरी 2012 को पूर्वोत्तर रेलवे ने लालकुआं-बरेली के बीच ब्रिटिशकालीन मीटर गेज पर मेगा ब्लॉक लेते हुए ब्राडगेज का कार्य शुरू किया था।