Indian Railways News => Topic started by irmafia on Mar 12, 2013 - 18:00:25 PM


Title - पहले कराया है टिकट बुक, तो इस सुविधा का लाभ उठाएं
Posted by : irmafia on Mar 12, 2013 - 18:00:25 PM

anurag sharma  |  Mar 12, 2013, 11:02AM IST
भोपाल। रेल यात्रियों को रेलवे ने एक टेंशन से मुक्ति दी है। दरअसल, रेलवे ने किराया बढ़ा दिया है और जिन लोगों ने पहले से ही टिकट बुक करा ली थी, उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें? उन्हें लगातार डर बना हुआ था कि कहीं ऐसा न हो कि यात्रा के दौरान उन पर जुर्माना ठोंक दिया जाए।




उधर, दूसरी ओर जिन यात्रियों को बढ़े हुए रेल किराये की जानकारी नहीं थी, वे टीसी से उलझ रहे थे। यानी अब सफर से काफी पहले अब बढ़े हुए किराए की अतिरिक्त रकम का भुगतान किया जा सकेगा। रेलवे ने हालांकि ट्रेन में ही डिफरेंट की अदायगी का प्रावधान बना रखा है, लेकिन इसके बावजूद यात्री चाहें तो रिजर्वेशन काउंटर पर यात्रा के पहले ही एक्स्ट्रा रकम अदा कर नया टिकट हासिल कर सकेंगे।

रेलवे ने पिछले माह ही यात्री किराए में बढ़ोत्तरी को लागू किया है और काफी पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों को इस बात की राहत दी कि सफर के दौरान ही बढ़े हुए किराए (डिफरेंस) का भुगतान किया जा सकता ह। सुविधा को और अधिक व्यापक बनाते हुए अब रेलवे ने यात्रा से पहले ही भुगतान का रास्ता भी खोल दिया है।

हालांकि डिफरेंस के मामले में विवाद की स्थिति इसलिए भी नहीं बनती है, क्योंकि रेलवे द्वारा सभी टीटीई को चार्ट थमाते वक्त वसूल की जानी वाली अतिरिक्त राशि का ब्यौरा भी थमाया जाता है।

कहीं से, कभी भी: इस सुविधा की एक खास बात यह भी है कि मुसाफिर एक्स्ट्रा रकम की अदायगी किसी भी शहर के रिजर्वेशन काउंटर से कर सकेंगे। टिकट किसी भी शहर से लिया गया हो, फिर भी कार्यालयीन समय अवधि में किसी भी हिस्से से अतिरिक्त राशि का भुगतान कर नया टिकट हासिल किया जा सकेगा।

ई-टिकट पर लागू नहीं: इस सुविधा को केवल आरक्षण केन्द्र से प्राप्त की गई टिकटों पर ही लागू किया गया है। मतलब साफ है कि ई-टिकट वाले मुसाफिर इस सुविधा का लाभ हासिल नहीं कर सकेंगे।

ये करना होगा: काफी पहले से ही टिकट बुक करा चुके यात्री को इसके लिये आरक्षण केन्द्र पर जाकर डिफरेंस रकम जमा करना होगा। काउंटर पर अतिरिक्त रकम अदा करने के साथ ही यात्री से पुराना टिकट वापस लेकर नया टिकट थमा दिया जाएगा। इससे एक फायदा और होगा कि मुसाफिर को वेटिंग की स्थिति में अपनी सीट की ताजातरीन स्थिति का पता भी चल सकेगा।