Indian Railways News => Topic started by Mafia on May 07, 2012 - 15:00:21 PM


Title - परीक्षार्थियों के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन
Posted by : Mafia on May 07, 2012 - 15:00:21 PM

अम्बाला . रेलवे में ग्रुप-डी श्रेणी के अलग-अलग पदों के लिए आयोजित परीक्षा के लिए रविवार को रेलवे ने परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई। चंडीगढ़ में आयोजित परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन सुबह अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन से साढ़े पांच बजे रवाना हुई।



ट्रेन में हजारों परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए चंडीगढ़ रवाना हुए, जबकि दोपहर साढ़े तीन बजे यही ट्रेन चंडीगढ़ से अम्बाला के लिए चलाई गई। रेल भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित यह परीक्षा गैंगमैन, ट्रैकमैन, लगेज पोटर व अन्य पदों के लिए थी, जिसमें हजारों युवाओं ने पेपर दिया। युवा कोई हंगामा न खड़ा करें, इसके लिए सुरक्षा इंतजाम भी रेलवे द्वारा किए गए थे।