Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Mar 17, 2013 - 09:00:09 AM


Title - पटना जंक्शन का बदलेगा चेहरा, प्री पेड टैक्सी शुरू
Posted by : nikhilndls on Mar 17, 2013 - 09:00:09 AM

जागरण प्रतिनिधि, पटना : पटना जंक्शन
पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं
मिलनी शुरू हो जाएंगी। प्लेटफार्म के
प्रतीक्षालय में जहा दीवारों पर
मधुबनी पेंटिंग नजर आएगी,
वहीं स्वचालित सीढ़ी (एस्केलेटर) लगाने
की कवायद भी शुरू कर दी गई है। जंक्शन
पर शुक्त्रवार से प्री पेड
टैक्सी सेवा भी शुरू हो गई। एक नंबर
प्लेटफार्म से अन्य प्लेटफार्म तक जाने के
लिए स्वचालित सीढ़ी (एस्केलेटर)
का शिलान्यास महाप्रबंधक मधुरेश कुमार
ने किया। इससे लाचार व बीमार
यात्रियों को लाभ मिलेगा।
इसी वित्तीय वर्ष में निर्माण पूरा कर
देना है। प्री पेड टैक्सी :
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए
दानापुर रेल मंडल की ओर से पटना जंक्शन
पर शुक्त्रवार से प्री पेड
टैक्सी सेवा की शुरुआत की गई।
आटो रिजर्व करने पर पहले दो किमी के
लिए देना होगा 18 रुपये। बाद के
प्रति किमी पर उन्हें 9 रुपये देना होगा।
टैक्सी के लिए पहले दो किमी के लिए 21
रुपये एवं बाद के प्रति किमी के लिए 11
रुपये देने होंगे। लक्जरी एसी गाड़ियों के
लिए पहले दो किमी के लिए 52 रुपये
तथा बाद के प्रति किमी के लिए 13 रुपये
देने होंगे। भाड़ा अप-डाउन दोनों जोड़कर
देना होगा। इसके अतिरिक्त 15 रुपये
सर्विस चार्ज भी देना होगा। हर
टैक्सी व आटो में मीटर लगा होगा। अगर
किसी को जंक्शन से बोरिंग रोड जाना है
तो उन्हें अप डाउन 8
किमी का किराया तथा 15 रुपये सर्विस
टैक्स देना होगा। अर्थात आटो का 87 रुपये,
टैक्सी का 102 रुपये एवं
लक्जरी गाड़ियों के लिए उन्हें 145 रुपये
चुकाने होंगे।