| न्यू फरक्का एक्स के इंजन में लगी आग by chotelal on 19 March, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
chotelal | न्यू फरक्का एक्स के इंजन में लगी आग on 19 March, 2013 - 03:00 PM | |
: नई दिल्ली से फरक्का जाने वाली डाउन 14004 न्यू फरक्का एक्सप्रेस के इंजन में सोमवार रात 9.45 बजे आग लग गयी.हालांकि हादसे में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, पर अगलगी खबर सुनते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. ड्राइवर अवधेश कुमार सिंह ने सूजबूझ का परिचय देते हुए तत्काल इसकी सूचना साहेबगंज स्टेशन को दी. समय रहते अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंच गया और आग को काबू में किया. हादसा साहेबगंज और सकरी गली के बीच हुआ.आग बुझाने के बाद इंजन को बोगी से अलग किया गया. रात 11 बजे के करीब दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को फरक्का के लिए रवाना किया गया. | ||