Indian Railways News => Topic started by chotelal on Mar 19, 2013 - 15:00:38 PM


Title - न्यू फरक्का एक्स के इंजन में लगी आग
Posted by : chotelal on Mar 19, 2013 - 15:00:38 PM

: नई दिल्ली से फरक्का जाने वाली डाउन 14004 न्यू फरक्का एक्सप्रेस के इंजन में सोमवार रात 9.45 बजे आग लग गयी.हालांकि हादसे में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, पर अगलगी खबर सुनते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. ड्राइवर अवधेश कुमार सिंह ने सूजबूझ का परिचय देते हुए तत्काल इसकी सूचना साहेबगंज स्टेशन को दी. समय रहते अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंच गया और आग को काबू में किया. हादसा साहेबगंज और सकरी गली के बीच हुआ.आग बुझाने के बाद इंजन को बोगी से अलग किया गया. रात 11 बजे के करीब दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को फरक्का के लिए रवाना किया गया.
मालदा डिवीजन के डीआरएम पल-पल की स्थिति पर नजर रखे हुए थे. ड्राइवर श्री सिंह ने बताया कि एक्सप्रेशन रूम में गड़बड़ी के कारण आग लग गयी. सहायक चालक प्रवीण कुमार ने बताया कि इंजन में आग लगने से रेल खंड पर परिचालन बाधित हो गया. अचानक ब्रेक लगाये जाने से कई यात्री घायल हो गये. दो घंटे बाद परिचालन सामान्य हुआ. 1456 डाउन मेल 5 घंटे व फरक्का एक्स. डेढ़ घंटा लेट हुआ.