| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Jan 07, 2013 - 15:00:58 PM |
Title - दो ट्रेन रद, डेढ़ दर्जन टेनें 15 से 20 घंटे लेटPosted by : railgenie on Jan 07, 2013 - 15:00:58 PM |
|
|
घने कोहरे के चलते काफी लेट हो चुकी दो ट्रेनों को विभाग ने रद कर दिया है। अभी चार राजधानी एक्सप्रेस 12 से 14 घंटे लेट चल रही हैं। इसके अलावा डेढ़ दर्जन ट्रेनों में कोई 20 घंटे तो कोई 15 घंटे देरी से चल रही है। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों की हिम्मत भी जवाब दे गई है और वे टिकटें वापस कराकर अपने घरों को लौटने लगे हैं।रेलवे सूत्रों के अनुसार अप में ट्रेन संख्या 54105 मुगलसराय से इलाहाबाद जाने वाली पैसेंजर, 12397 गया से नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेनें रद हुई हैं। वहीं 12314 नई दिल्ली सियालदह राजधानी 13 घंटे देरी से चल रही है। इसके अलावा 12302 नई दिल्ली हावड़ा राजधानी 12 घंटे लेट, 22824 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 14 घंटे लेट, 12310 नई दिल्ली राजेदं्र नगर राजधानी एक्सप्रेस 15 घंटा देरी से चल रही है। 18632 अजमेर रांची गरीब नवाज एक्सप्रेस चार घंटे देरी से चल रही है।डाउन ट्रेनों में 12802 नई दिली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 8 घंटा, 14056 दिल्ली डिब्रूगढ़ ब्रह्मपुत्र मेल 7 घंटे, 12304 नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 12 घंटे, 12988 अजमेर सियालदह एक्सप्रेस, 13 घंटे लेट, 12818 आनंद विहार रांची झारखंड एक्सप्रेस 11 घंटे, 12398 महाबोधि एक्सप्रेस 15 घंटे, 12295 मंगलूरु पटना एक्सप्रेस 3 घंटे,12402 मगध एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से चल रही है।अप ट्रेनों में अब तक 22405 भागलपुर आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस 25 घंटे लेट है। 13413 मालदा टाउन दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस 8 घंटे, 14055 डिब्रूगढ़ दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल 2 घंटे, 12801 पुरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस दो लेट चल रही हैं। |