Indian Railways News => Topic started by railgenie on Dec 30, 2012 - 09:00:47 AM


Title - दिन में पहुंच रहीं रात की ट्रेनें
Posted by : railgenie on Dec 30, 2012 - 09:00:47 AM

दिन में पहुंच रहीं रात की ट्रेनें
बरेली : लगातार पड़ रही कड़ाके की सर्दी और कोहरे ने ट्रेनों का टाइम टेबल बुरी तरह से गड़बड़ा दिया है। इसके चलते रात में आने वाली ट्रेनें दिन में बरेली जंक्शन पहुंच रही हैं। इसके चलते यात्रियों को भारी सर्दी के बीच जंक्शन पर ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को 12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस दस घंटा तो 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस पौने दस घंटे बिलंब से बरेली जंक्शन पहुंची। इसी तरह 12232 लखनऊ-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस नौ घंटे और 15209 जनसेवा एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे बिलंब से पहुंची। 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस भी सात घंटे लेट रही। इसके अलावा 24369 त्रिवेणी एक्सप्रेस छह घंटा, 12356 अर्चना एक्सप्रेस चार घंटे, 13005 पंजाब मेल तीन घंटा, 13151 कोलकाता-जम्मूतवी ढाई घंटा, 15211 जननायक एक्सप्रेस दो घंटा, वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस एक घंटा लेट रही।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं