Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Feb 07, 2013 - 21:00:19 PM


Title - दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़ और भूपदेवपुर रेलवे स्टेशनों के बीच नई ब्रॉड गेज लाइन का निर्माण
Posted by : eabhi200k on Feb 07, 2013 - 21:00:19 PM

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने रायगढ़ (मंड कोयला खान) से भूपदेवपुर रेलवे स्टेशनों के बीच 63 किलोमीटर लंबी नई ब्रॉड गेज लाइन का निर्माण करने की मंजूरी दी है। इस लाइन के निर्माण पर 379.08 करोड़ रुपए की लागत आएगी, जिसे इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (रेलवे का सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम) और अन्य भागीदारों – मैसर्स साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसइसीएल) और छत्तीसगढ़ सरकार को शामिल करके बना संयुक्त उपक्रम जुटाएगा। इरकॉन 26 प्रतिशत इक्विटी के साथ विशेष उद्देश्य वाहन (एसपीवी) के निर्माण कार्य की अगुवाई करेगा, जबकि छत्तीसगढ़ सरकार इसके लिए भूमि नि:शुल्क देगी। इस प्रकार छ्त्तीसगढ़ सरकार की भूमि पूंजीकरण या नकद योगदान के द्वारा 10 प्रतिशत इक्विटी होगी तथा बकाया इक्विटी एसईसीएल की होगी। इस परियोजना की 13वीं योजना अवधि के दौरान अगले पाँच वर्षों में पूरा हो जाने की संभावना है।