Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Dec 31, 2012 - 15:00:59 PM


Title - ट्रेनों की लेटलतीफी बनी रोजाना की बात
Posted by : nikhilndls on Dec 31, 2012 - 15:00:59 PM

दरभंगा में मौसम भले खुल गया हो, पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी के साथ घना कोहरा बरकरार है जिससे ट्रेनों की लेटलतीफी बरकरार है।लम्बी दूरी की अधिकतर गाड़ियां घंटों विलंब से पहुंच रही हैं। इसका असर सवारी गाड़ियों पर भी पड़ रहा है। रविवार को नई दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्वतंत्रता सेनानी सात घंटे विलंब से जंक्शन पर पहुंची जबकि बिहार सम्पर्क क्रांति के लगभग 12 घंटे व गरीब रथ के 13 घंटे विलम्ब से चलने की सूचना दी जा रही थी। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आनंद विहार से जयनगर जाने वाली गरीब रथ का समय 11 बजे है लेकिन यह ट्रेन दस बजे रात तक दरभंगा नहीं पहुंची थी। बिहार सम्पर्क क्रांति का यहां पहुंचने का समय 11 बजे दिन में है यह ट्रेन भी रात दस बजे तक दरभंगा नहीं पहुंची थी।स्वतंत्रता सेनानी जिसका यहां से खुलने का समय 3.30 बजे है लेकिन इसके सात घंटे विलंब से जाने की सूचना दी जा रही थी।इसी तरह कोलकता जयनगर एक्सप्रेस,जन नायक एक्सप्रेस,राँची एक्सप्रेस, गंगासागर एक्सप्रेस, दरभंगा हैदरावाद एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस सहित सभी गाड़ियां इस समय घंटों विलम्ब से चल रही है। विलम्ब के कारण नई दिल्ली से दरभंगा यात्री जहां 24 घंटे में पहुंते थे इस समय 48 घंटे में भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। लोकल ट्रेनों का भी यही हाल है।