Indian Railways News => Topic started by railgenie on May 26, 2013 - 09:00:34 AM


Title - ट्रेन यात्रियों को पिलाएंगे पानी
Posted by : railgenie on May 26, 2013 - 09:00:34 AM

मुगलसराय (चंदौली) : पूर्वाचल यात्री सेवा समिति की शनिवार को गल्ला मंडी में हुई बैठक में रेल यात्रियों को पानी पिलाने का निर्णय लिया गया। लोगों ने कहा कि इन दिनों ट्रेनों में काफी भीड़ हो रही है। यात्रियों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। पानी के चक्कर में यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है। ऐसे में अन्य संस्थाओं के सहयोग से ट्रेनों में पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराई जाएगी। इस मौके पर आशीष कुमार जायसवाल, दिनेश कुमार, छेदी लाल, महेंद्र, आलोक श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।