Indian Railways News => Topic started by RailXpert on May 31, 2013 - 18:00:47 PM


Title - ट्रेन में महिलाओं को मिलेगा 'निर्भया' का सहारा
Posted by : RailXpert on May 31, 2013 - 18:00:47 PM

बरेली : ट्रेनों में सफर करने वाली महिलाओं को निर्भया कार्ड का सहारा मिलेगा। शुक्रवार को सीओ जीआरपी इंदु प्रभा के नेतृत्व में बरेली जंक्शन पर इन्हें महिलाओं को बांटा जाएगा। इस कार्ड पर जीआरपी के कंट्रोल रूम और गाजियाबाद से लेकर लखनऊ जीआरपी तक के सभी थाना प्रभारियों के नंबर दर्ज हैं। ट्रेन में यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना के संबंध में महिला यात्री इन नंबरों पर सूचना दे सकती हैं। सूत्रों के सूचना देने वाली महिला की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। विजिटिंग कार्ड साइज के इस कार्ड को महिलाएं हर समय अपने साथ रख सकेंगी।