Indian Railways News => Topic started by railgenie on May 27, 2013 - 21:01:06 PM


Title - ट्रेन को वाया बाजपुर चलाने के लिए व्यापारियों ने सांकेतिक प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
Posted by : railgenie on May 27, 2013 - 21:01:06 PM

माननीय रेल मंत्री भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन बाजपुर स्टेशन मास्टर संजय कुमार को सौंपा।
शुक्रवार को व्यापार मण्डल महामंत्री जसविन्दर सिंह ‘जस्सी’, संगठनमंत्री ललित कोछड़ ‘वायटी’ तथा केशव पासी के नेतत्व में दर्जनों बाजपुर वासियों ने एकत्र होकर माननीय पवन कुमार बंसल रेल मंत्री भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन बाजपुर स्टेशन मास्टर संजय कुमार को साैंपा। ज्ञापन में पासी द्वारा प्रस्तावित लालकुआं से अमृतसर साप्ताहिक ट्रेन को वाया बाजपुर-काशीपुर चलाए जाने की मांग की है। इस मौके पर उन्होने कहा कि इस रूट पर अभी तक पंजाब की कोई ट्रेन नहीं है। ट्रेन वाया बाजपुर-काशीपुर चलने से तराई (मिनी पंजाब) का 100 किमी. से अधिक भाग कवर होगा जिससे इस मार्ग पर लगे तराई का पंजाबी इलाका किच्छा, लालकुआं, दिनेशपुर, गदरपुर, गूलरभोज, बाजपुर, स्वार, कालाढूँगी, सरकरा, रामनगर, ठाकुरद्वारा, काशीपुर, जसपुर क्षेत्र के वाशींदो को लाभ मिलेगा, तथा इस रूट पर ट्रेन चलाने से पूरे कुमायूं के पहाड पर बसे लोगों को भी ट्रेन लेना नजदीक एवं आसान होगा। वहीं जसविन्दर ने इस रूट पर ट्रेन चलाने से ट्रेन को पंजाब के लिए भरपूर सवारी मिलेगी जिससे रेलवे को राजस्व का भी लाभ मिलेगा। पासी ने माननीय पवन कुमार बंसल रेल मंत्री भारत सरकार से इस विषय पर विचार कर त्वरित कार्यवाही करने की मांग की है। इस मौके पर प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल बाजपुर उपाध्यक्ष सिंह स्वरूप भारती, हरदयाल सिंह, सुशील सिंघला, सुरेन्द्र खन्ना, सन्नी चौधरी, नकुल कोछड़, गगन शर्मा, सचिन शर्मा, विकास गोयल, मंनी गोयल, फौजा सिंह, चन्द्रशेखर, आंशु सहगल, योगेश राजपूत, लोकेन्द्र राणा, अरूण गुप्ता, सचिंन गौतम आदि थे।