Indian Railways News => Topic started by Jitendar on Mar 04, 2013 - 21:00:04 PM


Title - ट्रेन के बेपटरी होते ही मची अफरा-तफरी
Posted by : Jitendar on Mar 04, 2013 - 21:00:04 PM

ट्रेन के बेपटरी होते ही मची अफरा-तफरी
भागलपुर: अप गया हावड़ा एक्सप्रेस के इंजन का छह चक्का पटरी से उतरा और सात सौ मीटर इंजन घसीटते हुए चला, जिससे इंजन से लगे दस बोगी में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल था. कोई कुछ समझ नहीं पा रहा था कि आखिर यह क्या हो रहा है.
कुछ बोगी तो धुआं से भर गया. कुछ यात्रियों को लगा कि बोगी में आग लग गया है. स्लीपर में सवार यात्री तौफिक आलम जो बैडिल स्टेशन से नवादा जा रहे थे ने बताया कि एकाएक हमें तेजी से झटका लगा और बोगी में धुआ आ गया.
जैसे लगा कि बोगी में आग लग गयी है. मुकेश ने बताया कि वह हावड़ा से भागलपुर जा रहे हैं. एकाएक मुङो झटका लगा. पता चला कि इंजन पटरी से उतर गयी है. अफतरी बेगम और राजदा बेगम ने बताया कि हम दोनों लोग सुबह उठ के बैठे हुए थे तभी यह घटना हुई. एक पांच साल की बच्ची इतनी डरी हुई थी कि वह अपनी मम्मी-पापा के पीछे-पीछे ट्रेन से उतर कर पगडंडी के सहारे सड़क की ओर जा रही थी.