Indian Railways News => Topic started by messanger on Jun 03, 2013 - 15:00:10 PM


Title - जोड़ामो-मधुपुर स्टेशन के बीच हाइटेंशन तार टूटा
Posted by : messanger on Jun 03, 2013 - 15:00:10 PM

मधुपुर : आसनसोल-मधुपुर मुख्य रेलखंड के जोड़ामो हॉल्ट के निकट रेलवे विद्युत का हाइटेंशन तार टूटने से अप लाइन की दर्जनों ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. करीब 7 :40 बजे रात में अचानक 25 हजार केवीए का हाइटेंशन तार टूट गया.
इससे अप हावड़ा-नयी दिल्ली उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस जोड़ामो हॉल्ट से पूर्व आउटर सिग्‍नल पर रुक गयी. इसकी सूचना जोड़ामो हॉल्ट केबिन मेन ने मधुपुर सेंट्रल केबिन को दिया. आनन-फानन में रेलवे विद्युत विभाग के कर्मी व पदाधिकारी करीब 8 :30 बजे मधुपुर से घटना स्थल के लिए रवाना हुए.
हालांकि तार टूटने से किसी भी तरह के हताहत होने की सूचना नहीं है. समाचार लिखे जाने तक विद्युत विभाग के कर्मी तार दुरुस्त करने में लगे थे.
यात्री रहे घंटों परेशान
रेलवे हाइटेंशन विद्युत तार के टूटने से जहां ट्रेनों का परिचालन घंटों बाधित रही. वहीं यात्री भी परेशान दिखे. पूछताछ केंद्र व स्टेशन परिसर में यात्रियों का जमावड़ा देखा गया.
ये ट्रेनें रही बाधित : आसनसोल-झाझा इएमयू सवारी गाड़ी व सियालदह-बलिया एक्सप्रेस विद्यासागर स्टेशन पर रूकी रही. पूर्वाचल एक्सप्रेस जामाताड़ा स्टेशन पर, जनशताब्दी एक्सप्रेस को चितरंजन स्टेशन में रोक दी गयी.