Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Mar 19, 2013 - 12:00:20 PM


Title - जीएम ने जोगबनी में किया अतिविशिष्ट कक्ष का उद्घाटन
Posted by : riteshexpert on Mar 19, 2013 - 12:00:20 PM

जोगबनी (अररिया), निप्र: पूर्वोत्तर
सीमांचल रेल महाप्रबंधक रंजीत सिंह
विर्दी ने सोमवार को जोगबनी पहुंच
अतिविशिष्ट अतिथि कक्ष, एवं परिभ्रमण
क्षेत्र का उद्घाटन किया। जीएम ने
आरक्षण केंद्र, मालयार्ड, स्टेशन परिसर
तथा नवनिर्मित पहुंच पथ का निरीक्षण
किया। उन्होंने स्टेशन के सौदर्यीकरण
की दिशा में कई निर्देश भी दिए।
तत्पश्चात वो चेंबर आफ कामर्स के साथ
आयोजित बैठक के लिए विराटनगर चले
गये।
रेल महाप्रबंधक के जोगबनी पहुंचने पर
अररिया विधायक जाकिर अनवर के नेतृत्व
में नगर पंचायत का एक शिष्ट मंडल
महाप्रबंधक से मिल मांग पत्र सौंपा। इस
मौके पर विधायक श्री अनवर ने रेल
महाप्रबंधक के सामने
जोगबनी की समस्या को रखा। उन्होंने
फुटपाथ दुकानदारों के पुर्नवास एवं नगर
पंचायत
की आधी आबादी की समस्या की ओर ध्यान
दिलाते हुए फुट ओवर ब्रिज की मांग की।
जिसे जीएम ने सभी पहलू पर विचार करते
हुए निदान का भरसक भरोसा दिलाया।
तत्पश्चात वे चेंबर आफ कामर्स से मिले एवं
उनके साथ आयोजित बैठक के लिए
विराटनगर चले गये।
इस मौके पर जीएम के साथ डीआरएम अरुण
शर्मा, पीसीई मालीगांव, एसडीसीएम
बीबी गुप्ता, डीसीएम-आरके झा,
एसडीईई, सीएमआई अशोक सिंह, जितेन्द्र
सिंह, स्टेशन प्रबंधक जीवछ मेहता, माल
बाबू बीके ठाकुर सहित रेल के कई
पदाधिकारी व सुरक्षाकर्मी मौजूद थे।