Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Mar 17, 2013 - 00:00:25 AM


Title - जयपुर जंक्शन पर महंगी हुई कार पार्किंग, यात्रियों ने किया विरोध
Posted by : railenquiry on Mar 17, 2013 - 00:00:25 AM

जयपुर जंक्शन पर शनिवार से चौपहिया वाहन पार्किंग महंगी हो गई। सुबह स्टेशन जाने वाले लोगों से कार पार्किंग की अधिक रेट मांगी गई तो कई बार यात्रियों ने इसका विरोध किया। उन्होंने एक साथ कार पार्किंग की दरों में इतनी बढ़ोतरी पर रेलवे प्रशासन को भला बुरा भी कहा। रेलवे प्रशासन ने यहां कार पार्किंग 6 गुणा तक महंगी की है। नए स्लैब में कम समय तक कार पार्किंग करने वालों पर अधिक भार नहीं पड़ेगा। लेकिन अधिक समय तक कार पार्किंग करने वालों पर 6 गुणा तक भार पड़ेगा। नई रेट फिलहाल 3 महीने के लिए लागू की गई है। इसके बाद फिर से नया टेंडर जारी होगा। उसमें रेट में कुछ बदलाव हो सकता है।

यह लागू की है कार पार्किंग की नई दर

15 रुपए (4 घंटे तक)

50 रुपए (4 से 8 घंटे तक)

75 रुपए (8 से 12 घंटे तक)

150 रुपए (12 से 24 घंटे तक)


पहले यह थी रेट


10 रुपए (पहले 4 घंटे के लिए)

15 रुपए (4 से 12 घंटे के लिए)

25 रुपए ( 12 से 24 घंटे के लिए)