Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jan 09, 2013 - 03:01:11 AM


Title - चंदारी मे तीन ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव
Posted by : RailXpert on Jan 09, 2013 - 03:01:11 AM

कानपुर, एक प्रतिनिधि : उत्तर मध्य जोन के अधिकारी चंदारी स्टेशन को विकसित करने की तैयारी में हैं। इसी के मद्देनजर चंदारी में तीन ट्रेनों को ठहराव देने के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है।

सोमवार को उत्तर मध्य जोन मुख्यालय इलाहाबाद में पांचवी क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर मध्य जोन की बैठक में कानपुर के सदस्य रिजवान हामिद और डॉ. डीसी शुक्ला ने शिरकत की। बैठक में सदस्यों ने कई प्रस्ताव रखे जिस पर महाप्रबंधक आलोक जौहरी ने बताया कि लालकिला, इलाहाबाद इंटरसिटी और तूफान एक्सप्रेस को चंदारी स्टेशन पर ठहराव देने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि श्यामनगर से चंदारी स्टेशन तक पक्की सड़क बनेगी और सेंट्रल पर यात्रियों को शुद्ध पानी देने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही सेंट्रल पर साइबर कैफे खुलेगा और सेंट्रल के सब वे को दुरुस्त किया जाएगा।