Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Mar 18, 2013 - 21:00:04 PM


Title - गोरखपुर: दिल्ली से दरभंगा के बीच होगी स्पेशल होली
Posted by : RailXpert on Mar 18, 2013 - 21:00:04 PM

गोरखपुर: रेलवे ने होली पर यात्रियोंकी भीड को देखते हुए तीन जोडी होली विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि होली पर विशेष गाडियां बरेली से दरभंगा. अमृतसर से बरौनी तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला से दरभंगा के बीच चलायी जायेगी।

उन्होने बताया कि 04314 बरेलीशदरभंगा स्पेशल ट्रेन 20 और 27 मार्च को बरेली से सुबह 07.05 बजे प्रस्थान करेगी और वापसी मे 04313 दरभंगा बरेली स्पेशल ट्रेन 21 और 28 मार्च को दरभंगा से पूर्वान्ह 10.30 बजे प्रस्थान करेगी।