Indian Railways News => Topic started by greatindian on Mar 19, 2013 - 15:01:06 PM


Title - गोरखपुर और आनंदविहार के बीच होली स्पेशल
Posted by : greatindian on Mar 19, 2013 - 15:01:06 PM

गोरखपुर : होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से आनंदविहार (दिल्ली) के बीच दो जोड़ी होली स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। ऐसे में त्यौहार पर घर आने वाले लोगों की राह आसान हो जाएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह के अनुसार 05037 गोरखपुर-आनंदविहार स्पेशल एक्सप्रेस 30 मार्च को रात 8.30 बजे गोरखपुर से चलेगी। यह गाड़ी खलीलाबाद से 9.10 बजे से, बस्ती से 9.40 बजे से छूटकर लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद होते हुए दूसरे दिन अपराह्न 12.10 बजे आनंदविहार पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05038 आनंदविहार-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस में 31 मार्च को दिन में 2.30 बजे से चलकर गाजियाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा होते हुए दूसरे दिन सुबह 5.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस गाड़ी में साधारण श्रेणी के 8, शयनयान के 9 एसी टू व थ्री टियर के 1-1 सहित 21 कोच लगाए जाएंगे।

05039 गोरखपुर-आनंदविहार स्पेशल एक्सप्रेस 31 मार्च को गोरखपुर से अपराह्न 3.00 बजे गोरखपुर से चलेगी। यह गाड़ी खलीलाबाद से 3.40 बजे से, बस्ती से 4.15 बजे से छूटकर गोंडा, लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद होते हुए दूसरे दिन सुबह 4.05 बजे आनंदविहार पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05040 आनंदविहार- गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस में 1 अप्रैल को सुबह 5.05 बजे चलकर गाजियाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा होते हुए रात 8.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस गाड़ी में साधारण श्रेणी के 8, शयनयान के 9 एसी टू व थ्री टियर के 1-1 सहित 21 कोच लगाए जाएंगे।

24 को गोरखपुर से कोलकाता जाएगी होली स्पेशल

गोरखपुर से कोलकाता के बीच भी होली स्पेशल चलाई जाएगी। 03131 एक्सप्रेस 23 को कोलकाता से पूर्वाह्न 11.25 बजे प्रस्थान करेगी। 03132 एक्सप्रेस 24 मार्च को गोरखपुर से दिन में 1.55 बजे चलेगी। यह गाड़ी चौरीचौरा से 2.27 बजे से, देवरिया से 2.53 बजे से, भटनी से 3.22 बजे से छूटकर छपरा, हाजीपुर, बरौनी, आसनसोल होते हुए दूसरे दिन 12.25 बजे कोलकाता पहुंचेगी।