Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on May 31, 2013 - 18:00:35 PM


Title - गर्मी में सुस्त हुई ट्रेनों की रफ्तार
Posted by : riteshexpert on May 31, 2013 - 18:00:35 PM

प्रतापगढ़। गर्मी की तपिश से ट्रेनों की रफ्तार सुस्त पड़ने लगी है। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। गुरुवार को लखनऊ-प्रयागघाट साढ़े तीन घंटे लेट रही। हाबड़ा अमृतसर पंजाब मेल के लिए पहले डेढ़ घंटे की देरी से आने की बात कही गई फिर इसके साढ़े तीन घंटे लेट होने की जानकारी यात्रियों को दी गई।
यही नहीं देहरादून वाराणसी जनता एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची तो अमृतसर हावड़ा के तीन घंटे देरी से आने की सूचना दी गई बाद में इसे चार घंटे कर दिया गया। समरकूल कोलकाता-हरिद्वार ट्रेन के पहले आधे घंटे की देरी से आने की घोषणा की गई बाद में इसे दो घंटे की देरी से आने की बात कही गई। इसके चलते यात्री भ्रमित होते रहे। ट्रेन के समय पर पहुंचे यात्री व उन्हें छोड़ने आए परिजन भी इस समस्या से जूझते रहे।